छत्तीसगढ़

CG- लाखों का गांजा जब्त : पुलिस को चकमा देने रची ऐसे साजिश, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश, ऐसे खुला तस्करी का राज…..

महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास एक कंटेनर की तलाशी लेकर गांजा बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हरे-पीले रंग के कंटेनर क्रमांक GJ 06 AV 4815 को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के पिछले हिस्से में रखी चार प्लास्टिक बोरियों से कुल 120.060 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 60 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।

जांच में सामने आया कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से गुजरात ले जाया जा रहा था। मामले में गुजरात निवासी वसीम शाह और अय्युब खान को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गांजे के साथ दो मोबाइल फोन और कंटेनर वाहन भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 70 लाख 8 हजार 500 रुपये आंकी गई है।सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button