बेमेतरा जिला

CG:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा अभियान.. विजय सिनहा अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे विविध कार्यक्रम, स्वच्छता से लेकर रक्तदान तक होंगे आयोजन

 

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे विविध कार्यक्रम, स्वच्छता से लेकर रक्तदान तक होंगे आयोजन

बेमेतरा:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस एक माह तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत नगर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, सेवा गतिविधियों सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान के दौरान शहर की साफ-सफाई, जरूरतमंदों की सेवा तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य आयोजन के रूप में ‘आशीर्वाद’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं विभिन्न स्थानों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

हर घर के सामने जलेंगे दो दीप

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगरवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर हर घर के सामने दो दीपक जलाकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी और शुभकामनाओं का संदेश पूरे नगर में दिया जाएगा।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और स्वच्छता, रक्तदान एवं सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और सहभागिता से अभियान को व्यापक रूप प्रदान किया जा सकता है।

सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संदेश के साथ एक माह तक चलने वाले इस अभियान को लेकर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button