CG – पत्रकार की मौत : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार, इलाज के दौरान मौत, पत्रकारिता जगत शोक का माहौल……

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र से सड़क हादसे बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां एक हादसे में गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम का रायगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया।
धरमजयगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम, उम्र करीब 40 वर्ष, का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया। शेख आलम लंबे समय से धरमजयगढ़ में पत्रकारिता कर रहे थे। वे पूर्व में कई प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे और हाल के समय में एक निजी न्यूज चैनल में बतौर संवाददाता कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर सिसरिंगा-तेजपुर के पास शेख आलम घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया। रायगढ़ में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी और हालत नाजुक बनी हुई थी।
हालांकि हादसा किस तरह हुआ और उन्हें गंभीर चोटें कैसे आईं, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। शेख आलम के निधन की खबर से धरमजयगढ़ के पत्रकारिता जगत और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।


