छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

बेरला में तहसील स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए आशीष छाबड़ा यादव समाज के भव्य आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब, सामाजिक एकता का दिया संदेश

आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784

बेमेतरा:नगर पंचायत बेरला स्थित मंडी प्रांगण में समस्त यादव समाज द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महोत्सव में यादव समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। आशीष छाबड़ा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अन्याय के सामने झुकने के बजाय सत्य और धर्म के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने कर्म को सर्वोच्च महत्व दिया और समाज को यह संदेश दिया कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को अपने कर्तव्य और सत्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समाज को भगवान श्रीकृष्ण के विचारों और गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। सामाजिक एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यादव समाज ने हमेशा अपनी मेहनत, सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक परंपराओं के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। आशीष छाबड़ा ने आगे कहा कि धर्म और संस्कृति के नाम पर समाज को बांटना नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के संदेश के अनुरूप समाज को जोड़ना हमारा दायित्व होना चाहिए। हम सभी को मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा, जहां हर वर्ग सम्मान और भाईचारे के साथ आगे बढ़े तथा हमारी युवा पीढ़ी अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहे। उन्होंने समस्त यादव समाज एवं आयोजन समिति को तहसील स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक जड़ों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति, परंपरा एवं संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं कार्यक्रम में यादव समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button