CG:शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटका की शिक्षिका ज्योति बनाफर,मंजु साहु ने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से सौजन्य भेंट वर्ल्ड ऑडियो बुक’ की पहल साझा
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटका

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई से सौजन्य भेंट कर उन्हें ‘वर्ल्ड ऑडियो बुक’ भेंट करने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ बेमेतरा जिले की ओर से श्रीमती ज्योति बनाफ़र एवं श्रीमती मंजू साहू शा.पूर्व माध्यमिक शाला मटका द्वारा कलेक्टर को यह पहल भेंट की गई यह नवाचारपूर्ण एवं समावेशी पहल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री शारदा मैम शा.पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा जिला दुर्ग के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्यभर के शिक्षक- शिक्षिकाओं के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है
इस अवसर पर कलेक्टर को ‘वर्ल्ड ऑडियो बुक’ के उद्देश्य, इसकी उपयोगिता एवं दृष्टिबाधित बच्चों सहित सभी विद्यार्थियों के सीखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई ‘वर्ल्ड ऑडियो बुक’ में कक्षा पाँचवी से बारहवीं तक के SCERT एवं NCERT के हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों के सभी विषयों की सामग्री समाहित है, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करंट अफेयर्स की जानकारी भी इसके माध्यम से दी जा रही है। इस ऑडियो बुक की विशेषता यह है कि प्रत्येक प्लेलिस्ट में तीन-तीन मिनट के छोटे-छोटे ऑडियो तैयार किए गए हैं जो बच्चों के लिए सुनने में सरल, सहज और सुगम है, जिससे वे विभिन्न विषयों एवं टॉपिक्स को अपनी सुविधानुसार सुनकर आसानी से समझ और सीख सकते हैं।
तकनीक और नवाचार को शिक्षा से जोड़कर प्रत्येक बच्चे तक सीखने के सरल, रोचक, प्रभावी एवं समान अवसर पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा यह छोटा सा प्रयास कलेक्टर के समक्ष साझा करना हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा
==================
जैन न्युज एजेंसी बेमेतरा, देवरबीजा7000885784



