छत्तीसगढ़

CG – छात्रा की मौत : खाना खाने के बाद 4 बच्चों समेत 15 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, एक बच्‍ची की मौत, सीएम साय ने जताया दुःख…..

कोंडागांव। जिले में 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। वहीं 8 साल की बच्ची की मौत भी हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन का सेवन करने के बाद एक-एक कर 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जो अस्पताल में भर्ती है। आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम भी फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई थी। बच्ची को अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मर्दापाल थाना इलाके के हंगवा गांव की है। गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने सोशल में लिखा –

सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। विशेष रूप से अंतू राम, जिनकी स्थिति अधिक गंभीर थी, उनके स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को पूरी स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button