छत्तीसगढ़

CG- गांव में अचानक टूटा मौत का कहर! देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ 28 मौतों से मचा हड़कंप…..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, यहां आकाशीय बिजली गिरने से 28 गायों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर ग्रामीण चिंता में है।

28 मवेशियों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पोटाली गांव का है, जहां अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में कई मवेशी आ गए। हादसे में 28 मवेशियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Related Articles

Back to top button