छत्तीसगढ़

CG दर्दनाक हादसा : कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल, मौके पर मची चीख पुकार…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कर्मचारियों से भरी बस करहीभदर के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की बताई जा रही है। बस में कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी सवार थे। शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे के बाद शव को बस से बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। वहीं घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 की मदद से बालोद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।

फिलहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर बस की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button