छत्तीसगढ़
CG – मल्हार में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान, रंगोली और वाद-विवाद से दिया जागरूकता का संदेश पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार/एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के तहत बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्च.माध्य.विद्यालय मल्हार में एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विशेष रूप से एनजीओ बिलासपुर टीम का विशेष योगदान रहा।
यह कार्यक्रम डॉ. मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. कांति अंचल (पूर्व जिला संगठक) और शीतेश जैन (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस छात्र केशर कैवर्त द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।




