छत्तीसगढ़

CG- भगवान के दरबार में चोरी : 4 गणेश पंडालों पर बोला धावा, दानपेटी और पूजा सामग्री लेकर फरार हुए चोर…..

धमतरी। गणेश उत्सव के बीच शहर के चार गणेश पंडाल चोरों के निशाने पर आ गए। जहां एक ओर गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय है, वहीं चोरी की इन वारदातों से आयोजकों में चिंता बढ़ गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बने चार गणेश पंडालों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। खास बात यह है कि सभी वारदातें कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई हैं। मामले सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहली वारदात लालबगीचा वार्ड के गणेश पंडाल में हुई, जहां चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पूजा के लिए रखी फूल और कांच की थाली भी चोर ले उड़े। दूसरी वारदात बम्बलई वार्ड में हुई, जहां चोर तांबे के लोटे सहित पूजा की अन्य सामग्री चुरा ले गए। तीसरी वारदात बालक चौक पीढ़ी नाला के पास स्थित गणेश पंडाल में सामने आई है, जहां भक्त भगवान के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ा रहे हैं वहीं चोर आस्था पर डाका डाल रहे हैं।

खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे लोग
पंडालों में चोरी के बाद से हड़कंप मच गया है। समिति के लोगों में भय का माहौल है। जो कार्यकर्ता दिन रात बप्पा की सेवा में लगे थे आज वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि उत्सव के इस माहौल में जब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का घर कैसे सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button