धमतरीनगरी

Dhamtari: गणेश मंदिरों में पहुंचे सांसद भोजराज नाग, पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि; ग्रामीणों से किया जनसंवाद

धमतरी कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग अपने प्रवास के दौरान गढ़डोंगरी स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर और बरबांधा गणेश घाट स्थित गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री स्वयंभू गणेश के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद भोजराज नाग का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने रखीं विकास कार्यों से जुड़ी मांगें..

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को सांसद के सामने रखा। सांसद भोजराज नाग ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधि के रूप में उनका दायित्व है। उन्होंने भगवान गणेश से बस्तर और धमतरी क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद…

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, महामंत्री दीपक साहू, जनपद सदस्य पनना मरकाम, मौसमी मंडावी, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकेश्वर ध्रुव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद कुमार गंजीर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोरध्वज सेन एवं चित्रांश नागवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, योग मोर्चा मंडल मंत्री कैशात गुप्ता, बरबांधा सरपंच रुखमणी मरकाम सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button