CG- नहर में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के मस्तूरी के ग्राम टेकारी में नहर में नहाने गए एक युक्क की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ घंटों बाद युवक का शव नहर किनारे पानी में तैरता मिला। परिजनों ने बताया कि युवक को पहले मिर्गी की बीमारी थी, जिसके चलते नहाते वक्त दौरा पड़ने से पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
टेकारी निवासी जय किशन टंडन (34) रोज की तरह सुबह नहाने के लिए गांव के पास स्थित नहर गया हुआ था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने नहर के किनारे पानी में उसका शव देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले तक जय किशन को मिर्गी का दौरा पड़ता था। आशंका जताई जा रही है, नहाते समय अचानक दौरा आने से वह संभल नहीं पाया और गहरे पानी में डूब गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा।



