CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, आज से इतने दिनों के लिए 16 ट्रेनें रद्द! ये ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी,यात्रा से पहले देखें लिस्ट…..

बिलासपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं लाइन कमीशनिंग के लिए शुक्रवार 25 सितंबर से 16 ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है बिलासपुर से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, दूरंतो सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन 13 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगा।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रहेगी रद्द
25 सितंबर से 13 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं इन कमीशनिंग का कार्य शुरु हो रहा है। नॉन इंटरलाकिंग कार्य अलग-अलग चरणों में किया जाना है। इसकी वजह से 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18109/18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर व 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को नांदेड़ से रवाना होने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 30 सितम्बर और 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस, 29 सितंबर को एलटीटी से रवाना होने वाली 01001 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस, 1 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस, 1 व 13 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, 2 व 14 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर को बक्सर से रवाना होने वाली 22844 बक्सर बिलासपुर एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होनें वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दूरंतो एक्सप्रेस, 14 रवाना होने वाली अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस और 1 अक्टूबर को आरा और दुर्ग से रवाना की जाने वाली 13288/13287 आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें कैसे चलेंगी ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे झांसी रेल मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी और बीना सेक्शन के बीच स्थित आगासोद स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य अगले माह से किया जाएगा। 26 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया भोपाल, मक्सी, नागदा, मथुरा मार्ग होकर अमृतसर तक, 8 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी, ओहर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग होकर निजामुद्दीन तक, 7 अक्टूबर को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी, ओहन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग होकर योगनगरी ऋषिकेश तक चलेगी।



