CG- लिव इन पार्टनर ने नाबालिग युवती को उतारा मौत के घाट, इस हाल में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नाबालिग युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने नाबालिग युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपी के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी पारा का है। मृतक युवती एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी और उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी युवक ने नाबालिग के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।



