छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में रक्तदान शिविर आयोजित, 12 यूनिट रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में रक्तदान शिविर आयोजित, 12 यूनिट रक्तदान

बेमेतरा,सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खंडसरा, जिला बेमेतरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्तदान हुआ।

यह शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में बीपीएम श्री पंकज आडिल, एमएलटी श्री भूषण भारती सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

 

जिला अस्पताल बेमेतरा के ब्लड बैंक से प्रभारी डॉ. वत्सला अरविंदनी (पैथोलॉजिस्ट),  विजय दौरे (एमएलटी),  हरिशंकर (एमएलटी),  लूणकरण राजपूत (एमएलटी), श्रीमती कुलेश्वरी साहू (ब्लड काउंसलर) एवं  रामचरण साहू (चालक) के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा जिला अस्पताल बेमेतरा की ओर से सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। 🩸

Related Articles

Back to top button