CG – प्रशासन अलर्ट बंद किया गया मार्ग मस्तूरी SDM जोंधरा में, प्रभावितों की पूर्ण व्यवस्था सरपंच भी मैदान में पढ़े पुरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा में शिवनाथ नदी ने कोहराम मचा दिया है। ग्राम पंचायत जोंधरा में नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है और पुल के ऊपर से पानी चल रहा है। नदी का रौद्र रूप देख प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, तो कहीं कच्चे मकान ढह गए हैं, कहीं सड़कें उखड़ गई हैं तो कहीं भू-स्खलन की खबरें आ रही हैं।
रविवार को भी छुट्टी नहीं, अधिकारी फील्ड में…
आज रविवार, छुट्टी के दिन भी शासन-प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे और जायजा लेते रहे। आज सुबह करीब 10 बजे मस्तूरी के SDM शिव कुमार कंवर तहसीलदार पचपेड़ी के साथ सीधे जोंधरा पुल पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया और नदी किनारे बसे लोगों से मुलाकात की।
जोंधरा के सरपंच पुत्र विष्णु कैवर्त नें बताया कि जोंधरा में करीब 20 ऐसे लोग हैं जिनके घरों में शिवनाथ का पानी घुस गया है। ऐसे सभी प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन ने खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था कराई है। मस्तूरी एस डी एम शिव कुमार कंवर कुछ देर पहले अपने अमले के साथ आए थे उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी नदी किनारे न जाए, न ही मछली पकड़ने या पचवारा के लिए नदी में उतरे।
सरपंच भी सेवा में जुटे…
इधर जोंधरा के सरपंच समारू केंवट भी लगातार प्रभावित ग्रामीणों की मदद में लगे हुए हैं। सरपंच ने कहा कि पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग किया जा रहा है और किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
गांवों में लगातार कोटवार के जरिए मुनादी कराई जा रही है। शिवनाथ नदी के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर है।
मालूम हो की जोंधरा में शिवनाथ नदी के ऊपर बना पुल जिसके ऊपर से पानी बह रहा हैं सुबह से ही खतरे के निशान के ऊपर से पानी का जाना जारी हैं जिसके मद्देनजर अब रास्ते कों बंद कर दिया गया हैं मौक़े पऱ अधिकारी भी पहुंचे औऱ एहतियातन रास्ता बंद कराया गया।




