कवर्धा ब्रेकिंग….. चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई—दो वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद,4 तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना ले जाया जा रहा था गांजा।
NH-30 पर वाहन जांच के दौरान चिल्फी पुलिस ने दबोचा।
दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद
गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख 23 हजार रुपए
4 आरोपी गिरफ्तार
तस्करी में प्रयुक्त 2 वाहन और 4 मोबाइल फोन जब्त
कुल 22 लाख 53 हजार रुपए का मशरूका जब्त
पुलिस के मुताबिक,पहली कार हुंडई वरना से 12 किलो 760 ग्राम तथा दूसरी मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार सभी आरोपी मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
मामले में थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
चिल्फी पुलिस की सतर्कता से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का प्रयास विफल।



