CG Crime News: पुलिस की कार्रवाई, 18.46 किलो गांजा जब्त; मध्यप्रदेश के 4 आरोपी गिरफ्तार….

कवर्धा। चिल्फी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को चिल्फी थाना के सामने एनएच-30 पर वाहनों की जांच के दौरान हुंडई वरना और मारुति सुजुकी शोल्ड फ्रॉन्क्स को रोककर तलाशी ली गई। वरना से 12 किलो 760 ग्राम और दूसरे वाहन से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना ले जाना बताया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविराज सिंह परिहार, सौरभ सिंह बुंदेला, जोगेंद्र राजा और केशव राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा, दोनों वाहन और चार मोबाइल फोन समेत कुल 22 लाख 53 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
मामले में थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस और एएनटीएफ टीम द्वारा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच जारी है।



