छत्तीसगढ़

CG- शराब प्रेमियों के लिए जरुरी खबर : आज शाम 4 बजे से सभी शराब दुकाने रहेंगी बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश…..

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज यानी सोमवार 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर ना सिर्फ राजधानी रायपुर बल्कि आस-पास के लाखों लोग यहां पहुंचेंगे। हालात को देखते हुए प्रशासन ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर शाम 6 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं।

शाम 4 बजे के बाद सभी शराब दुकान बंद

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शाम 4 बजे से रायपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, बीरगांव, उरला, सिलतरा और डूंडा की भी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी बार को भी बंद रखने का निर्देश दिया है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। पूरे इलाके को चार सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ASP और DSP स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सादी वर्दी में क्राइम ब्रांच के जवान भी तैनात रहेंगे।

Daru Dukan Band Raipur Chhattisgarh

Related Articles

Back to top button