छत्तीसगढ़
CG- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका खारिज कराने वाली SLP हुई खारिज….

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर चुनाव याचिका को निरस्त कराने के लिए दाखिल उनकी स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट में लंबित मामले की सुनवाई आगे जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है।
बता दें कि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भूपेश बघेल के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका लगाई है, जिसमें भूपेश बघेल द्वारा पाटन विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन करना बताते हुए उनके निर्वाचन को शून्य करने करने की मांग की गई है। भूपेश बघेल ने इस याचिका को चलने योग्य नहीं कहते हुए सुप्रीम कोर्ट में SLP लगाई थी। अब इसी मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 5 अक्टूबर को सुनवाई होगी।



