छत्तीसगढ़

CG- 2 सगी बहनों की मौत : जमीन पर सोते वक्त जहरीले जीव के काटने की आशंका, दो सगी बहनों की मौत से परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक ही परिवार की दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों बच्चियों के जमीन पर सोने के दौरान किसी विषैले जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है। रात में अचानक पेट दर्द और तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय नीशू की पहले ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती 6 वर्षीय तेजस्वनी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों के शरीर पर विषैले जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button