उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सफल आयोजन के कड़े निर्देश
सभी विभागों की सहभागिता से होगा अभियान का सफल क्रियान्वयन - उप मुख्यमंत्री श्री साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सफल आयोजन के कड़े निर्देश
सभी विभागों की सहभागिता से होगा अभियान का सफल क्रियान्वयन – उप मुख्यमंत्री श्री साव

बेमेतरा, 28 सितंबर,2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बेमेतरा प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाउस सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।
बैठक में निर्धारित गतिविधियों और कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में प्रस्तावित समस्त गतिविधियों एवं अब तक की तैयारियों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

शासन-प्रशासन को जनता के प्रति और अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की मंशा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह शासन-प्रशासन को जनता के प्रति और अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी बनाने का संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए और निर्धारित सभी गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से सफल बनाया जाए।
सेवा ज्योति कलश यात्रा चारों विकासखंडों में निकलेगी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के चारों विकासखंडों – बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ और साजा में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जाए। यह कलश यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत से होते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर जाएगी। यात्रा के दौरान स्वच्छता, जनसेवा और सुशासन की अलख जगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा एवं जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलश यात्रा का सफल समापन जिला मुख्यालय में हो और एक सभा का आयोजन कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था किया जाए।
सेवा का रंग, राष्ट्र के संग – रंगोली में दिखेगी सेवा की झलक
बैठक में श्री साव ने “सेवा का रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर आयोजित होने वाले विशेष रंगोली कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाई जाए, जिसमें सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों की झलक दिखे। इस कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी हो, ताकि कला के माध्यम से सेवा का संदेश घर-घर तक पहुंचे।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर जोर
महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसमें गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, किशोरी बालिकाओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाए।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अनिवार्य
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शालाओं में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए खेल गतिविधियों को नियमित रूप से शामिल किया जाए। सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य किया जाए और नियमित अभ्यास कराया जाए।अंत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेतरा जिले ने हमेशा नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाई है और इस बार भी सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन में जिला प्रदेश में मिसाल बनेगा।
बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल,विधायक श्री दीपेश साहू, विधायक श्री ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, माधुरी परगनिहा, हेमा दिवाकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



