CG ब्रेकिंग : व्याख्याता भर्ती आवेदन शुरू, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखें नोटिफिकेशन…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में अब व्याख्याता पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों पर भर्ती होगी। इनमें ई-संवर्ग की शालाओं के लिए 424 पद, जबकि टी-संवर्ग की शालाओं के लिए 430 पद शामिल हैं।
किस विषय में कितने पद?
व्याख्याता भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत के साथ विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों के पद शामिल किए गए हैं। विषयवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है—
विषय पद
हिन्दी 120
अंग्रेजी 120
संस्कृत 120
भौतिकी 94
राजनीति शास्त्र 100
इतिहास 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
कुल 854
ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में भी पद निर्धारित
854 व्याख्याता पदों को स्कूलों के अलग-अलग संवर्ग के अनुसार भी बांटा गया है। इनमें 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए और 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का चयन भर्ती परीक्षा के जरिए किया जाएगा।




