छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी CHC में स्वच्छता ही सेवा अभियान बीएमओ के नेतृत्व में अस्पताल व प्रांगण की हुई साफ सफाई पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//स्वच्छ भारत मिशन के तहत *स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छता अभियान 2026 का आज 1 अक्टूबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में भव्य आयोजन किया गया।

स्वच्छ गाँव, स्वच्छ अस्पताल थीम पर गाँव और अस्पताल की स्वच्छता का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान बीएमओ डॉ. अनिल सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर, गेट के बाहर और आसपास के गांव में झाड़ू लगाकर सफाई की।

अभियान में “गाँव की सफाई, अस्पताल की सफाई “अपना घर, अपना मोहल्ला, अपना देश स्वच्छ रखें” और “स्वच्छता से ही गांव और अस्पताल रहेंगे रोगमुक्त” का नारा दिया गया। अधिकारियों ने कहा – स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है।

इस अवसर पर मस्तूरी CHC के सभी डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सफाई कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

1 अक्टूबर को चला महाअभियान – स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी का दिया संदेश

Related Articles

Back to top button