सेवा संकल्प अभियान: टाउन हॉल बेमेतरा में लगा स्वास्थ्य शिविर,
एचआईवी/एड्स सघन प्रचार प्रसार अभियान पर दिया गया विशेष जोर

सेवा संकल्प अभियान: टाउन हॉल बेमेतरा में लगा स्वास्थ्य शिविर,
एचआईवी/एड्स सघन प्रचार प्रसार अभियान पर दिया गया विशेष जोर

बेमेतरा, 01 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे *सेवा संकल्प अभियान* के तहत आज टाउन हॉल बेमेतरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में आयुष्मान कार्ड निर्माण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी-शुगर जांच के साथ-साथ सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत एचआईवी/एड्स कार्यक्रम पर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और निःशुल्क उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 पर कॉल करने हेतु प्रेरित किया गया।
सेल्फ रिस्क असेसमेंट QR स्कैन बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सेल्फ रिस्क असेसमेंट के लिए QR कोड स्कैन के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई। नागरिकों को बताया गया कि कैसे वे स्वयं अपने जोखिम का आकलन कर सकते हैं और समय पर जांच कराकर सुरक्षित रह सकते हैं। युवाओं ने इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, बीपीएम पंकज आदिल, परामर्शदाता पुराणिक नायक, संजय तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. कोहाड़े ने कहा कि _”सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, यह मोदी जी की गारंटी है।”_

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचआईवी के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा साधन है। समय पर जांच और इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।



