CG – मल्हार के हायर सेकंडरी स्कूल का हाल बेहाल प्रिंसिपल सहित स्टॉफ पर कई गंभीर आरोप कलेक्टर से बच्चों नें की शिकायत पढ़े पुरी ख़बर
मस्तूरी//धार्मिक नगरीय मल्हार में इन दिनों बच्चों नें स्कूल स्टॉफ औऱ प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं औऱ बच्चे अपनी समस्याओं कों लेकर सीधे बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास पहुंचे जहाँ उन्होंने बच्चों से ही अन्य बच्चों की एग्जाम की कॉपी चेक कराने औऱ अपना अध्यापन का कार्य बच्चों पऱ थोपने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये।
बच्चे बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्राचार्य समेत शिक्षकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बच्चों ने हाथ से कॉपी के पन्ने पर लिखकर शिकायती पत्र कलेक्टर को सौंपा है।
दोगुनी फीस वसूली का भी आरोप
छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन पर दोगुनी फीस वसूलने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शासकीय स्कूल होने के बावजूद उनसे अधिक फीस ली जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। फिलहाल बच्चों ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। यह पूरा मामला मल्हार के fशासकीय स्कूल का बताया जा रहा है।
बच्चों नें ना सिर्फ प्रिंसिपल पऱ बल्कि अन्य सहयोगी स्टॉफ पऱ भी आरोप हैं की वो बच्चों कों डराते हैं औऱ मारते भी हैं एक शिक्षक तों स्कूल में ही सो जाते हैं ऐसा आरोप विद्यार्थियों नें लगाया हैं हालांकि अब जाँच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी जिसका इंतजार बच्चे कर रहें हैं।
इसके अलावा बच्चों नें रेड क्रॉस प्रभारी देवांगन मेम पऱ भी आरोप लगाया हैं की ज़ब भी बच्चे आवश्यक वस्तुए उनसे मांगती हैं तों वो मना कर देती हैं औऱ बच्चे वापस हो जाते हैं।
इसके अलावा बच्चों नें स्कूल के वर्मा मेम औऱ दुबे सर पऱ भी गंभीर आरोप लगाए हैं जो जाँच का विषय हैं बच्चों नें अलग अलग अपनी कॉपी की पेज पऱ अलग अलग शिकायत तैयार किया था औऱ बिलासपुर कलेक्टर के पास पहुंचे थे जहाँ उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला हैं।




