CG – गोपालपुर मिडिल स्कूल में हारमोनियम की धुन पर होती है प्रार्थना सीएसी रोहित की सुरीली आवाज से गूंजता है परिसर पढ़े पूरी ख़बर
0 राष्ट्रगान से राजकीय गीत तक संगीत में प्रार्थना, प्रधान पाठक गुलाल साहू के नवाचार से बच्चों में नई ऊर्जा।
मस्तूरी//विकासखंड मस्तूरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपालपुर में रोजाना की प्रार्थना अब कुछ अलग और प्रेरणादायक अंदाज में हो रही है।
यहां सीएसी रोहित कुमार प्रजापति हारमोनियम की सुरीली धुन के साथ राष्ट्रगान से लेकर छत्तीसगढ़ राजकीय गीत तक की प्रार्थना कराते हैं। उनकी सुरीली आवाज में जब पूरा विद्यालय एक स्वर में प्रार्थना करता है तो परिसर संगीत से गूंज उठता है।
रोहित प्रतिदिन खाली समय में बच्चों को संगीत की बारीकियां भी सिखाते हैं। हारमोनियम की धुन पर बच्चे अब उत्साह से प्रार्थना में भाग लेते हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और अनुशासन दोनों में सुधार हुआ है।
यहां के प्रधान पाठक गुलाल प्रसाद साहू ने बताया कि शिक्षा के साथ नवाचार को जोड़ने से छात्रों में रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है। संगीत के माध्यम से बच्चे अब रचनात्मकता और टीमवर्क भी सीख रहे हैं।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में संस्कार के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव भी बढ़ा है। ऐसे नवाचार से ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा मिल रही है।
नवाचार का असर…
– बच्चों की उपस्थिति और अनुशासन में उल्लेखनीय सुधार
– संगीत से बढ़ा आत्मविश्वास, सक्रिय भागीदारी
– अन्य स्कूलों के लिए बना प्रेरणा मॉडल
फोटो कैप्शन गोपालपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में हारमोनियम पर प्रार्थना कराते सीएसी रोहित कुमार प्रजापति, बच्चों के साथ गूंज रही सुरीली धुन।




