CG- मोहब्बत का खौफनाक अंत: प्रेमिका के साथ एक ही फंदे पर झूल गया दो बच्चों का पिता, इलाके में फैली सनसनी……

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रेमी जोड़े की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के पीछे की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
शादीशुदा था प्रेमी
यह पूरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव का है। मृतक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं युवती की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।
आज उन दोनों की लाश हथमुड़ी गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



