छत्तीसगढ़
CG- 5 ठेकेदारों पर 2.90 करोड़ की पेनल्टी, 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला….

रायपुर। अवैध उत्खनन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है।
सहायक खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव ने बताया कि ठेकेदार धनेश अग्रहरि, अभयकांत सिन्हा, अम्मी रेड्डी, महेश प्रीतवानी और मनोज साहू के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन पर कुल 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।
इसके अलावा अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही 7 चेन माउंटेन मशीनों को भी जब्त किया गया है। खनिज विभाग ने मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।



