ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम मचांदूर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम पटेल भवन में संपन्न…… गर्भवती माताओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन किया गया……
Breaking News: The 'Angan Milan Seva' program concluded at Patel Bhavan in Machandur village; a *Godh Bharai* (baby shower) ceremony for expectant mothers and an *Annaprashan* (first solid food) ceremony for children were conducted.

03/अक्टूबर/2026 दुर्ग:-मचांदूर महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार पांडे, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय कुमार साहू एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के मार्गदर्शन में सेक्टर उतई के ग्राम पंचायत मचांदुर स्थित पटेल सामुदायिक भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री युगल किशोर गजपाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विमला कामड़े, वरिष्ठ समाजसेवी दयालु राम यादव जी,खूबचंद वर्मा,पंच शैल देवांगन, चितेश्वरी साहू,सीता निषाद उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया,तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,बाल संदर्भ शिविर आदि की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।उन्होंने एनीमिया, कुपोषण के लक्षण एवं बचाव पर भी विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान 3 गर्भवती माताओं – विशा यदु,नूतन एवं लिलेश्वरी यादव,की गोदभराई तथा 3 बच्चों लोशिका,वान्या यदु एवं तनिष्क का अन्नप्राशन संस्कार किया गया।बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ,जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम शैल देवांगन,द्वितीय कुंती यदु,व तृतीय तारिणी देवांगन,रहीं, वहीं मटका फोड़ में प्रथम स्थान राजेश्वरी साहू, ने प्राप्त किया। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में यामिनी साहू,वंदना साहू,,हेमलता यदु,तथा रंगोली में प्रथम कशिश साहू, व द्वितीय राजेश्वरी साहू,रहीं। कार्यक्रम में पोषण मटका,पौष्टिक थाली एवं व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई गई।इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत द्वारा आंगनबाड़ी बच्चों के लिए पौष्टिक न्योता भोज का आयोजन किया गया,जिसमें खीर,पूड़ी,सब्जी,सलाद,केला, पापड़,तिल के लड्डू का वितरण किया गया।कुपोषण मुक्ति में विशेष कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं – सरस्वती देवांगन,खिलेश्वरी गजपाल,जयंती साहू,सहायिकाओं प्रभा साहू,ममता निषाद,रेखा यादव,मितानिनों अंगेश्वरी,लता साहू,मोहिनी,लता देवांगन, हमेश्वरी,खुर्शीदा बेगम,कुंती यदु, ललिता साहू,मितानिन प्रेरक मनोरमा साहू,सक्रिय महिलाओं शैल देवांगन,तारिणी देवांगन, शिक्षिका कविता देवांगन,एवं एएनएम शैल गोस्वामी, को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे..!!



