अन्य ख़बरें

CG में जंगली जानवरों का खौफ… तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार, रात होते ही भालू तोड़ रहे घरों के दरवाजे..!

गट्टासिल्ली। धमतरी जिले के गट्टासिल्ली क्षेत्र के ग्राम करैहा में जंगली जानवरों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार को तेंदुए ने ग्रामीण सुना राम साहू की गाय को अपना शिकार बना लिया, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पशु मालिक ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है।

वहीं, ग्राम करैहा के नयापारा, आरामुड़ा और सारंगपुरी में भालुओं की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रात होते ही भालू भोजन की तलाश में घरों तक पहुंच रहे हैं। कई घरों के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसने और घर में रखे तेल को पीने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

तेंदुए के हमले और भालुओं की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। अब ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षा मिलने और वन विभाग की आवश्यक कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button