छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG:मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी… आरोपी चढ़ा साजा पुलिस के हत्थे

साजा थाना

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
​7000885784
बेमेतर(​साजा ):बेमेतरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद अपने आप को पहुंच वाला बताता था और अपनी बातों में फंसाता था। आरोपी शैलेंद्र पात्रे ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से करीब 8 लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के बाद साजा थाना पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​vo
आरोपी पहचान होने की बात कहकर लोगों का भरोसा जीतता था ​मंत्रालय में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर उसने खेमन लाल वर्मा से 1 लाख रुपये, यशवंत वर्मा से 3 लाख 80 हजार रुपये और धर्मेंद्र वर्मा से 3 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर डाली।
​
VO2:
पीड़ितों की शिकायत मिलते ही साजा थाना पुलिस एक्शन मोड में आई और आरोपी शैलेंद्र पात्रे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया

​बाइट 1:(पीड़ित)
​”मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर शैलेंद्र पात्रे ने मुझसे 2 लाख रुपये की मांग की थी। मैंने 90 हजार रुपये ऑनलाइन और 10 हजार रुपये नकद दिए थे। बाकी के 1 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात हुई थी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी और मैं बार-बार पूछता रहा, तो वह मुझे टालने लगा। तब मुझे समझ आया कि मेरे साथ ठगी हुई है, जिसके बाद हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई।”
​
​बाइट 2: असीम कीर्तनिया (थाना प्रभारी, साजा)
​”प्रार्थी खेमन, यशवंत और धर्मेंद्र द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शैलेंद्र पात्रे नाम के व्यक्ति ने उन्हें झांसे में लेकर ठगी की है। मामले में अपराध क्रमांक 256/26 धारा 318(4) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी शैलेंद्र पात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।”

Related Articles

Back to top button