छत्तीसगढ़

CG- जंगल छोड़ हॉस्पिटल में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम…..

कवर्धा। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तेंदूआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। इसकी भनक आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर तैनात हैं।

वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है। तेंदुए को देखने के लिए जुट रही भीड़ को भी मौके से हटाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button