अन्य ख़बरें

CG: डायवर्सन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, कुरूद तहसील कार्यालय में ACB का ट्रैप; आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…!

Chhattisgarh धमतरी/कुरूद। धमतरी जिले के कुरूद तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते भुवनेश्वर कुमार सूर्यवंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन के डायवर्सन संबंधी काम के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, रियल एस्टेट कारोबारी प्रशांत चंद्राकर से डायवर्सन के काम को लेकर आरोपी द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत ACB से की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत टीम कुरूद तहसील कार्यालय पहुंची। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद किए जाने की प्रक्रिया भी की गई। ACB टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है…फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button