छत्तीसगढ़

CG – बहतरा में सियासी भूचाल! सरपंच को 14/2 से गिराने के बाद अब पंचों के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, SDM से शिकायत 15 पंचोँ कों हटाने की मांग पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//पचपेड़ी तहसील के ग्राम पंचायत बहतरा मे सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले ही पंचों ने नवनिर्वाचित सरपंच सुरेखा राकेश पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें 14/2 के वोट से हरा दिया था लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

महिलाओं ने पंचों के खिलाफ खोला मोर्चा…

सरपंच के गिरने के बाद गांव की सैकड़ों महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार, 5 अक्टूबर को बहतरा की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने मस्तूरी SDM कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया। ग्रामीण नवनियुक्त SDM बजरंग वर्मा से मिलने और दर्जनों पन्नों की शिकायत सौंपने पहुंचे थे।

जानने वाली बात ये हैं की इन शिकायत कर्ताओ में वार्ड 1 से 15 तक के लोंग शामिल थे अलग अलग वार्ड से अलग अलग शिकायत पत्र लेकर ग्रामीण मस्तूरी एसडीएम बजरंग वर्मा के पास पहुंचे थे जिसमे सभी वार्ड के लोंगो का सिग्नेचर भी हुआ था।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि –

“पंचों ने सरपंच को धोखा दिया है। गांव की मीटिंग में पंचों ने सरपंच का साथ देने की बात कही थी, पर उन्होंने झूठ बोलकर षड्यंत्र रचा और ईमानदारी से काम कर रही हमारी नवनिर्वाचित सरपंच सुरेखा राकेश पटेल को गिरा दिया। इसलिए आज पूरा गांव यहां आया है।”

पंचोँ के खिलाफ भारी आक्रोश…

प्रदर्शनकारी महिलाओं और ग्रामीणों की एक ही मांग है कि 1 से 15 वार्ड के पंचों को हटाकर बहतरा में पुनः चुनाव कराया जाए। उनका कहना है कि सरपंच सुरेखा राकेश पटेल द्वारा गांव में ईमानदारी से कार्य किया जा रहा था, लेकिन राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें हटाया गया।

अब देखना होगा कि SDM मस्तूरी इस जनाक्रोश पर क्या फैसला लेते हैं और क्या बहतरा में दोबारा चुनाव की नौबत आती है। फिलहाल बहतरा की राजनीति में पारा हाई है।

इस पुरे मामले में एसडीएम बजरंग वर्मा ने बताया की वो लंच कर रहें हैं इसके बाद वो ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे हालांकि ग्रामीणों ने कुछ अधिकारियों कों शिकायत किया था पऱ उनका कहना था की वो एसडीएम से मिलकर ही घर वापस जाएंगे।

Related Articles

Back to top button