छत्तीसगढ़

CG- पिता की हत्या : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस को गुमराह करने करता रहा ये काम, ऐसे खुला राज…..

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। जनकपुर थाना क्षेत्र में आरोपी ने लाठी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद पिता की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए गांव में ही छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।
जानिए पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, भरतपुर तहसील अंतर्गत जनकपुर के भगवानपुर गांव का पूरा मामला है। जहां पारिवारिक विवाद में 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बिरन सिंह ने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया और गांव में ही छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा। लेकिन जनकपुर ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, फोरेंसिक टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार्रवाई से बचने के लिए भगवानपुर के बघवार मोहल्ले में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। साथ ही निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाठी को घर के सामने खेत से जब्त किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button