अन्य ख़बरें

CG बारसूर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप ध्वस्त, AK-47, INSAS और BGL लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद..

Chhattisgarh दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के घने जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक का बड़ा डंप बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगनार, बुरदूम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने अभियान चलाया था। यह कार्रवाई सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर 5 अक्टूबर 2026 को शुरू की गई थी। अभियान के दौरान 6 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोहकाबेड़ा-बुरदूम के बीच जंगल में संदिग्ध डंप का पता चला।

बरामद डंप से AK-47, INSAS रायफल, BGL लांचर, देशी बंदूकें और बड़ी मात्रा में कारतूस व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद…

सुरक्षा बलों को मौके से 1 AK-47, 1 INSAS रायफल, 1 BGL लांचर, 1 .315 बोर बंदूक और 6 भरमार बंदूकें मिली हैं। इसके अलावा AK-47 के 23 राउंड और मैगजीन, 9 BGL सेल, 5 BGL राउंड तथा INSAS मैगजीन भी बरामद की गई है…
वहीं, डंप से 2 टिफिन बम, 8 कुकर बम, 2 तीर बम, करीब 20 मीटर कोडेक्स वायर, 24 पिस्टन रॉड स्प्रिंग, डेटोनेटर वायर और मल्टीमीटर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है…
इसके अलावा सुरक्षा बलों को 20 वॉकी-टॉकी सेट, 2 जोड़ी नक्सली वर्दी, 1 इन्वर्टर और 2 कार इन्वर्टर भी मिले हैं।

दंतेवाड़ा एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बल दुर्गम और संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। बरामदगी के बाद आसपास के जंगलों में भी सुरक्षा बलों की सर्चिंग जारी है,सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button