CG – खोंदरा के जंगल में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान वन विभाग ने जलाशय जंगल की कराई सफाई अधिकारी भी उठातें दिखे कूड़ा पढ़े पूरी ख़बर
सीपत//वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा चलाए जा रहे’सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) और’स्वच्छता ही सेवा 2026′ पखवाड़ा के तहत आज खोंदरा सर्किल में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सोमवार 06 अक्टूबर 2026 को वन परिक्षेत्र बिलासपुर,वनमंडल बिलासपुर की टीम ने ग्राम पंचायत खोंदरा के जलाशय/नदी तट जंगल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर जल स्रोत के आसपास फैले कचरे, प्लास्टिक और गंदगी को साफ किया।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत खोंदरा के सरपंच, सचिव और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विभाग द्वारा”सेवा मेरा योगदान” और”स्वच्छता ही सेवा”के बैनर लगाकर लोगों को जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। खोंदरा हाई स्कूल में जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने अपनी प्रस्तुति भी दी।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि जन सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण और जन संरक्षण को बढ़ावा देना है। ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।



