अन्य ख़बरें

CG – कुकुर्दीकेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन युवाओं नें लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन साईं ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, बिलासपुर के द्वारा किया गया था। इस दौरान गांव के युवाओं सहित कई ग्रामीणों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में आयोजकों के कबड्डी ग्राम अध्यक्ष व उप सरपंच नें नंदकुमार नें कहा वस्तु बड़ी नहीं होती, आपके अंदर का भाव बड़ा होता है इसी भावना के साथ रक्तदान जैसा महादान कर लोगों ने कई जिंदगियों को बचाने का संकल्प लिया।

इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए साईं ब्लड बैंक की टीम ने समस्त ग्रामवासियों, सरपंच महोदय एवं आयोजन समिति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। इस दौरान रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

वही ललित पटेल नें बताया कि साईं ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, बिलासपुर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है। “रक्तदान करें – जीवन बचाएं” के संदेश के साथ यह शिविर भी सफल रहा।

ललित नें आगे बताया कि शिविर में कुल 11 लोंगो नें ब्लड डोनेट किया जिसमे ललित पटेल ओम प्रकाश यादव दिलहरण पटेल प्रकाश पटेल बजरंग पटेल मोटी लाल पटेल बी एन पटेल देवेंद्र पटेल चेतन चक्रधारी विरेंद्र पटेल विजय पटेल शामिल हैं इन सभी कों हेलमेट औऱ ब्लूतुथ भेंट किया गया।

Related Articles

Back to top button