सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 12 अक्टूबर को

सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 12 अक्टूबर को
बेमेतरा, 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार “सेवा संकल्प पखवाड़ा” के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के दिशानिर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
शिविर का विवरण:
दिनांक : 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
समय : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
स्थान : जिला चिकित्सालय, बेमेतरा
शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाएँ:
1. डॉ. लोमेश भारती – MS Ortho, Mumbai (अस्थि रोग विशेषज्ञ)
जोड़ों का दर्द, फ्रैक्चर, कमर दर्द, गठिया के लिए परामर्श
2. डॉ. रेणु कुर्रे – MS General Surgery, Pt. JNM Medical College, Raipur (जनरल सर्जरी)
पेट दर्द, हर्निया, अपेंडिक्स, गाँठ के लिए परामर्श
3. डॉ. मधुमिता बनर्जी – MD Psychiatry, Mumbai (मानसिक रोग विशेषज्ञ)
तनाव, अवसाद, नींद न आना, घबराहट के लिए परामर्श
4. डॉ. गौरव त्रिपाठी – DM, Cardiologist (हृदय रोग विशेषज्ञ)
ECG, BP, परामर्श एवं दवाई सलाह
5. डॉ. विजया रमन – BDS (दंत रोग विशेषज्ञ)
दांत, मसूड़े, मुँह की समस्याओं के लिए परामर्श
6. डॉ. मुकेश हेला – MBBS, MS (ENT) (नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ)
नाक, कान, गला सम्बन्धी समस्याओं के लिए परामर्श
शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ, आवश्यक जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह शिविर सभी के लिए खुला है।
सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
*स्वस्थ परिवार – सशक्त छत्तीसगढ़*
*स्वस्थ नागरिक – समृद्ध छत्तीसगढ़*



