जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जिला सूरजपुर का फाइनल महामुकाबला BOYS क्लब कोरिया वर्सेस देशी BOYS पचिरा के मध्य ग्राम पंचायत जयनगर में हुआ सम्पन्न हुआ।

नयाभारत सितेश सिरदार:–
ग्राम पंचायत जयनगर में 12 अक्टूबर दिन सोमवार को कबड्डी फाइनल महा मुकाबला का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला बाल विकास विभाग समाज कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश राजवाड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवधन राम बिंझिया,शोभनाथ राजवाड़े, भाजपा मंडल महामंत्री देवशरण सिंह, OBC महामंत्री विनोद शाह मंच पर उपस्थित रहे, अन्य अतिथियों में सरपंच जयनगर-श्रीमती राधा सिंह,जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी सिंह,किसान मोर्चा महामंत्री राजेन्द्र गवंटिया,BDC प्रतिनिधि निकुंज बिंझिया जी, संरक्षक राजनाथ सिंह, बंधु राम, छत्रपाल सिंह मंच पर उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम मां भवानी व मां भारती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत फूल माला एवं बूके के द्धारा किया गया,व मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान फल व अंगवस्त्र भेंट कर किया गया,खेल की शुरुवात मुख्य अतिथियों के द्बारा खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर टास कराकर किया गया यह कबड्डी फाइनल में महामुकाबला ब्याज क्लब कोरिया और देशी ब्याज पचिरा के मध्य खेला गया, दोनों ही टीम ने जीत के लिए जबरदस्त संघर्ष किये,अंत में विजेता का खिताब देशी Boys पचिरा ने 45 अंक प्राप्त किए यह मैच 1 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ, इस खेल में 32 टीम ने भाग लिये थे ,इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा, बायर , सुगा,छैला,व छोटे बच्चों के द्बारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश राजवाड़े ने किया, तत्पश्चात् सभा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवधन राम बिंझिया ने संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत की समस्या को अवगत कराते हुए प्रमुख मांग रखें,व सरकार की योजनाओं को अवगत कराया, सभा को मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री ठाकुर राजवाड़े ने भी संबोधित करते हुए , विकसित भारत संकल्प अभियान को विस्तार से बताया,और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर चल रहे कार्यक्रम को भी विस्तार से बताया और नशा मुक्ति अभियान खूब खेलबो , नशा ले दूर रहिबो, थीम को बताते हुए युवाओं को नशा से दूर रहने का आह्ववान किये और कहा कि कई परिवार नशा के कारण बिखर रहा है,साथ पढ़ाई कर रहे छात्र – छात्राओं को मोबाइल सु दूर रहने को कहा,अंत मे विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 10,000/ रू नगद व शिल्ड प्रदान किये व शुभकामनाएं दिये ,व उपविजेता टीम को द्बितीय पुरस्कार 7,000/ रू नगद व शिल्ड प्रदान किये,साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले करमा , बायर ,सुगा , छैला टीम को भी पुरस्कृत किये, इस अवसर पर सुरेश सिंह, कृष्णपाल बिंझिया, किरणचंद सिंह,ब्रम्हदेव बिंझिया, मोहर साय,देवेन्द्र सोनवानी, लाल साय, कमल साय सिंह,बंटेश्वर सारथी, कांशीराम,असलम खान, श्रीमती जीरो बाई, श्रीमती एंकरी देवी, श्रीमती देवंती सिंह, गायत्री सिंह,बाल कुमारी, रजवंती सिंह,घलम राम,रम्हाई राम गणेश सिंह सिरमनिया सिंह,अंतर साय नीरज, मनोज, विरेन्द्र, ओम् कुमार,मिलन,राम राज, रूकमणि ,शिव कुमार ,धूरपेत,देवती,उन्ती बाई,मनियां बाई, उर्मिला,मतिया, सुरजो,सुख मनियां,सुरपेत,दुलेश्वर,भोला सिंह, आंगन राम उपस्थित रहे,मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री देवशरण सिंह एवं आभार किरण सिंह ने व्यक्त किया।




