CG- गाय का कटा सिर मिलने से मचा बवाल, मौके पर जुटी भीड़, इलाके में तनाव का माहौल…..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में गोकशी के मामलों को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सामने आ रहे ऐसे मामलों पर पुलिस नजर बनाए हुए है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गाय का कटा हुआ सिर मिला है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला गौरी नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां गाय का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ता वहां पहुंचे और फिर इसका विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई करने की मांग
इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और दोषियों की तलाशी की जा रही है।



