CG- नहाते समय चोरी-छिपे बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी… ब्लैकमेलिंग कर वसूले हजारों रुपए, फिर जो हुआ…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता का नहाते समय चुपके से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला थाना पामगढ़ क्षेत्र का है। एक महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि रूपेश भारती नाम का युवक पीड़िता के नहाते समय चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 10 हजार की मांग की। बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपी को रूपए दे दिए।
रूपए देने के बाद भी पीड़िता को आरोपी परेशान करता रहा। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता से फिर से रूपए की मांग की। रूपए नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
आरोपी को भेजा गया जेल
थाना पामगढ़ पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351 3, 77, 79 एवं 308 2 के तहत अपराध दर्ज किया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी बीच आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी थाना पामगढ़ शामिल रहे।



