छत्तीसगढ़

CG- युवती ने की आत्महत्या: युवक से प्रताड़ित होकर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती ने सुसाइड नोट में एक युवक पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने और निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया। उसने मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में युवक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान डिपरापारा निवासी पायल निर्मलकर के रूप में हुई है, जिसने आज अपने घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले पायल ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए योगी नामक युवक को जिम्मेदार ठहराया है।

परिजनों का आरोप है कि योगी लगातार उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, पायल को कथित तौर पर धमकी दी जाती थी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके निजी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। इन धमकियों के चलते पायल मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल को अनलॉक छोड़ा था। मोबाइल की गैलरी में कई तस्वीरें और पेमेंट से जुड़े स्क्रीनशॉट भी मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया। इस पूरे मामले में एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मोबाइल फोन में मिले फोटो, पेमेंट स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती को किन परिस्थितियों में प्रताड़ित किया गया और आरोपी युवक की भूमिका क्या थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button