छत्तीसगढ़

CG ASP प्रमोशन : राज्य पुलिस सेवा के 12 डीएसपी बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गृह विभाग ने जारी किया आदेश…

डेस्क : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने राज्य के 12 वरिष्ठ डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) स्तर के अधिकारियों को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) / सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित आदेश 15 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।

विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर हुआ निर्णयगृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गत 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति (DPC) की बैठक में की गई अनुशंसाओं के परिप्रेक्ष्य में यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 की अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत दी गई है।

पदोन्नत होने वाले 12 अधिकारियों की सूची गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन 12 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं:

  1. सुरेन्द्र साय पैकरा

  2. संजय कुमार ध्रुव

  3. माधुरी धीरही

  4. अखिलेश कौशिक

  5. राजेश देवांगन

  6. स्नेहिल साहू

  7. घनश्याम कामड़े

  8. दिनेश्वरी नंद

  9. मनीष कुमार कंवर

  10. दीपिका मिंज

  11. अनुप कुमार लकड़ा

  12. मंजुलता बाज

Related Articles

Back to top button