अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़

इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. कैम्पेन के तहत पथरिया में एच.आई.वी./एड्स पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. कैम्पेन के तहत पथरिया में एच.आई.वी./एड्स पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

मुंगेली, 16 अक्टूबर 2026। इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. कैम्पेन के तहत एच.आई.वी./एड्स के जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीकेश गुप्ता, डी.पी.एम. श्री गिरिश कुर्रे एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी  डॉ. अमित लाल  एवं  डॉ. जयंत टोपो के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/10/2026 को शासकीय माध्यमिक शाला पडियाईन, पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एच.आई.वी./एड्स फैलने के कारण, बचाव, टी.बी. के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही एच.आई.वी./एड्स एक्ट 2017, ए.आर.टी. दवाओं, डी.बी.एस. टेस्ट तथा एड्स टोल-फ्री नंबर *1097* की विस्तृत जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में काउंसलर श्री परमेश्वर यादव और श्री सूरज यादव द्वारा जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य *श्री जगदीश यादव*, श्री रमेश राजपूत, श्री समीर लाडेश्वर, श्री मिथलेश पटेल एवं श्री नरेश बांधे सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button