जिला बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा सघन आई.ई.सी. अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

जिला बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा सघन आई.ई.सी. अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न
बस्तर, छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार, कलेक्टर सह जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अध्यक्ष के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन व खण्ड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में एच.आई.वी./एड्स सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15/10/2026 को ग्राम पंचायत जैतगिरी, विकासखंड बकावण्ड, जिला बस्तर में सघन आई.ई.सी. अभियान के अंतर्गत एच.आई.वी./एड्स जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान कुल 60 लोगों का एच.आई.वी. परीक्षण किया गया। साथ ही, लोगों को एच.आई.वी./एड्स के कारण, बचाव एवं रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ में एचआईवी एड्स एक्ट 2017 एवं टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में जानकारी भी प्रदान किया गया,इसके अतिरिक्त, घर-घर जाकर आई.ई.सी. गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
इस शिविर के सफल संचालन में आई.सी.टी.सी. काउंसलर श्री रूपसाय कश्यप, सुपरवाइजर श्री दिनेश पराते, आई.सी.टी.सी. एम.एल.टी. श्री भूपेंद्र नाग तथा ग्राम की मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



