छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

कोटवारी सेवा भूमि मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन करेगी कांग्रेस: आशीष छाबड़ा

आशीष छाबड़ा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक बेमेतरा

​बेमेतरा तहसील के कोबिया, मोहरेंगा और अन्य ग्रामों में शासकीय भूमि की अवैध बिक्री का आरोप ​पूर्व विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर दी 7 दिनों की चेतावनी, कहा— ‘सत्ता के संरक्षण में हुआ भूमि का बंदरबांट’

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा

​बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने शासकीय एवं कोटवारी सेवा भूमि के अवैध विक्रय मामले को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व विधायक छाबड़ा ने बेमेतरा जिला कलेक्टर को एक पत्र सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि बेमेतरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोबिया, मोहरेंगा एवं अन्य गांवों में हुई कोटवारी भूमि की अवैध बिक्री मामले में संलिप्त पटवारी व दोषियों पर 7 दिवस के भीतर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
​’करोड़ों की शासकीय भूमि का किया गया वारा-न्यारा’
​कलेक्टर को लिखे पत्र में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र में पटवारी की मिलीभगत से कोटवारी सेवा भूमि को फर्जी तरीके से बेचा गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि का बंदरबांट किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी चुपचाप बैठकर नहीं देखेगी।
​तहसील में शासकीय भूमि का अकाल, फिर भी बेचा गया
​पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर जहाँ बेमेतरा तहसील में विभिन्न शासकीय कार्यों एवं योजनाओं के लिए शासकीय भूमि की भारी कमी है, वहीं दूसरी ओर पटवारी व भू-माफिया की साठगांठ से करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध रूप से बेच दिया गया। यह बेहद सोचनीय और गंभीर विषय है कि बिना प्रशासनिक शह के इतना बड़ा फर्जीवाड़ा संभव नहीं है।

​7 दिनों में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन तय
​आशीष छाबड़ा ने स्पष्ट लहजे में कहा कि उन्होंने कलेक्टर से संबंधित पटवारी एवं इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर 7 दिवस के भीतर अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यदि तय समय सीमा के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button