अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़
कोरबा के बाॅंकीमोंगरा 2न. में रावण दहन आज,होगा भव्य आयोजन,ये कलाकार देंगे अपने टीम के साथ प्रस्तुति देखे पूरी ख़बर


नयाभारत कोरबा आज बाॅंकीमोंगरा के बांकी 2नो. बस्ती में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में नीलकमल वैष्णव जस गीत पार्टी द्वारा जस गीत की प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। आयोजन क्रिकेट मैदान, बांकी 2 नंबर, बांकी बस्ती, बाॅंकीमोंगरा में किया जाएगा। दशहरा पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण दहन के माध्यम से इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित हो कर कार्यक्रम का आनंद उठाएं।



