छत्तीसगढ़

CG- दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक की मौत, 15 से ज्यादा घायल, मौके पर मची चीख पुकार….

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत होने की खबर है, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रहीं जा रहीं थी, जिसमें लगभग 30 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button